अच्छी खबर. वित्त विभाग की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय
देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की मांग पर देवघर में एलआइसी व पोस्टल डिवीजनल अॉफिस जल्द खुलेगा. इसकी सहमति भी वित्त मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी ने दे दी है. एलआइसी का डिवीजनल कार्यालय अभी भागलपुर में है. संताल के लोगों को भागलपुर जाना होता है. देवघर में डिवीजनल अॉफिस खुल जाने से एलआइसी कर्मियों व ग्राहकों को भागलपुर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं पोस्टल डिपार्टमेंट का भी डिवीजनल कार्यालय देवघर में खुलने पर सहमति बन गयी है.
संताल परगना में अभी दुमका में पोस्टल डिवीजनल कार्यालय संचालित है. देवघर में डिवीजन कार्यालय खुलेगा. दोनों ही डिविजनल कार्यालय को देवघर में खोले जाने संबंधी प्रस्ताव पर एलआइसी और पोस्टल डिपार्टमेंट की अगली बोर्ड की मीटिंग में फाइनल मुहर लग जायेगी. ज्ञात हो कि सांसद श्री दुबे ने देवघर में एलआइसी का डिवीजनल कार्यालय खोलने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और पोस्टल डिवीजनल कार्यालय खोलने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिख कर मांग की थी. सांसद ने कहा कि देवघर में एम्स और एयरपोर्ट का काम शुरू हो गया है. एसबीआइ का जोनल कार्यलय खुल गया है. ऐसे में एलआइसी व पोस्टल का डिवीजनल कार्यालय भी देवघर में खुले.
अगली बोर्ड की मीटिंग में हो जायेगा फाइनल
अब तक संताल के लोगों को जाना होता है भागलपुर
संताल में दुमका के अलावा देवघर में भी होगा पोस्ट डिविजनल अॉफिस
2014 से ही एलआइसी का डिवीजनल कार्यालय देवघर लाने की पहल कर रहे हैं. 2017 में पोस्टल डिवीजनल कार्यालय देवघर में खोलने के लिए मंत्रालय को पत्र लिखा. तीन-चार साल का प्रयास अब धरातल पर उतरेगा. सभी ने इसकी सहमति दे दी है. इससे संताल परगना खासकर देवघर के लोगों को भागलपुर या दूसरे जिले नहीं जाना पड़ेगा. कोशिश होगी कि जल्द से जल्द ये दोनों कार्यालय फंक्शनल हो जाये.
-निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा
