देवघर : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने डॉ मनोज कुमार गुप्ता व डॉ अमरीश ठाकुर को स्पष्टीकरण करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. पत्र में जिक्र है कि दोनों डॉक्टर शुक्रवार की रात 10:30 बजे तक इमरजेंसी ड्यूटी में नहीं पहुंचे थे. इस दौरान रात 10:20 बजे एक मरीज के परिजन ने सिविल सर्जनको फोन कर काफी कुछ सुनाया भी. वहीं डॉक्टर की अनुपस्थिति में इस दौरान इलाज कराने पहुंचे एक गंभीर मरीज की मौत भी हो गयी थी.
सदर अस्पताल के दो चिकित्सकों से शो-कॉज
देवघर : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने डॉ मनोज कुमार गुप्ता व डॉ अमरीश ठाकुर को स्पष्टीकरण करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. पत्र में जिक्र है कि दोनों डॉक्टर शुक्रवार की रात 10:30 बजे तक इमरजेंसी ड्यूटी में नहीं पहुंचे थे. इस दौरान रात 10:20 बजे एक मरीज के परिजन ने […]

दोनों डॉक्टरों का कर्तव्य रात 10 बजे से निर्धारित था. मरीजों की कठिनाई के वजह से सीएस को परिजनों के कोपभाजन बनना पड़ा, जो काफी खेदजनक है. यह गंभीर मामला है. इससे मनमानेपन व कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है. इन कारणों से सदर अस्पताल की छवि धूमिल होती है. दोनों डॉक्टरों से उपाधीक्षक ने पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर जबाव मांगा है. डीएस ने सीएस के निर्देश के आलोक में अपने कार्यालय के ज्ञापांक 1230 के तहत दोनों डॉक्टरों से कारणपृच्छा की है.