शनिवार को रद्द रही अप पूर्वा व डाउन तूफान एक्सप्रेस

जसीडीह : हावड़ा-नयी दिल्ली मुख्य रेलखंड में जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली अप पूर्वा सुपरफास्ट व डाउन तूफान एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रही. जबकि शुक्रवार की 03501 जसीडीह-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 घंटे विलंब से चली. इसके अलावा डाउन व अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना […]

जसीडीह : हावड़ा-नयी दिल्ली मुख्य रेलखंड में जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली अप पूर्वा सुपरफास्ट व डाउन तूफान एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रही. जबकि शुक्रवार की 03501 जसीडीह-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 घंटे विलंब से चली. इसके अलावा डाउन व अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ट्रेनों के रद्द होने व विलंब से चलने का कारण उत्तर भारत में घना कोहरा बताया जा रहा है. विलंब से चलने वाली डाउन की ट्रेनों में 12332 हिमगिरी सुपरफास्ट 10 घंटे, 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 13006 पंजाब मेल साढ़े आठ घंटे, 12318 अकालतख्त सुपरफास्ट पांच घंटे, 12334 विभूति सुपरफास्ट तीन घंटे, 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, 12370 हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे व 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली. वही अप की ट्रेनों में 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस चार घंटे, 13007 तूफान एक्सप्रेस दो घंटे, 53131 सियालदह- मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर एक घंटा, 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर एक घंटा, 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस एक घंटा व 73539 अंडाल-बांका पैसेंजर डेढ़ घंटे विलंब से चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >