दिवंगत भाजपा नेता की अंतिम यात्रा में पहुंचे मंत्री समेत कई नेता

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के सिरसा गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व भूईयां-घटवार समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तारानंद सिंह का निधन शुक्रवार को हो गया. शनिवार को तारा बाबू का अंतिम संस्कार त्रिकुट पहाड़ स्थित शमशान घाट में किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व […]

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के सिरसा गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व भूईयां-घटवार समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तारानंद सिंह का निधन शुक्रवार को हो गया. शनिवार को तारा बाबू का अंतिम संस्कार त्रिकुट पहाड़ स्थित शमशान घाट में किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, धनबाद के पूर्व विधायक सुरेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, भूईयां-घटवार समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अर्जुन राय, 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, संजय गुप्ता, गिरजानंद राय, गणेश राय, काशीनाथ,

देवेंद्र सिंह, लालमोहन राय, बैकुंठ पांडेय, भवेंद्र मंडल, पांडव कॉपरी, जयप्रकाश यादव, गंगाधर रजक, राजेश मंडल, विष्णु मंडल, गोदावरी चौधरी, महेंद्र सिंह शामिल हुए व शोक प्रकट की. श्रम मंत्री ने कहा कि ताराबाबू का झारखंड की राजनीति में अमिट पहचान है, उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है. कृषि मंत्री ने कहा कि ताराबाबू उनके भी राजनीति गुरु रहे हैं, भूइयां-घटवार समाज के वे अगुवा नेता थे. उनके निधन से दुखी हैं. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि ताराबाबू ने भूईयांं-समाज को नयी दिशा दी है, निधन से दुखी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >