डकैती कांड के आरोपित उपेंद्र के विरुद्ध कुर्की की तैयारी

देवघर : बाजला चौक के समीप एसबीआइ पीबी शाखा में डकैती के आरोपित उपेंद्र यादव को नगर पुलिस अब तक नहीं दबोच सकी है. पुलिस अब उपेंद्र के खिलाफ कुर्की वारंट लेने के प्रयास में है. कांड के अनुसंधान अधिकारी नगर थाना के एसआइ कैलाश कुमार ने उपेंद्र के विरुद्ध कुर्की वारंट लेने के लिए […]

देवघर : बाजला चौक के समीप एसबीआइ पीबी शाखा में डकैती के आरोपित उपेंद्र यादव को नगर पुलिस अब तक नहीं दबोच सकी है. पुलिस अब उपेंद्र के खिलाफ कुर्की वारंट लेने के प्रयास में है. कांड के अनुसंधान अधिकारी नगर थाना के एसआइ कैलाश कुमार ने उपेंद्र के विरुद्ध कुर्की वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है. जानकारी हो कि एक जून को दिनदहाड़े एसबीआइ पीबी शाखा से 16.87 लाख रुपये की लूट हुई थी. आरोपितों ने कंप्यूटर सीपीयू आदि तोड़ दिया था व एक सीपीयू भी साथ ले गया था.

फिंगर प्रिंट सैंपल जांच के लिए भेजा गया : एसबीआइ पीबी शाखा में डकैती के बाद पुलिस ने शाखा परिसर से फिंगर प्रिंट सैंपल कलेक्ट किया था. उक्त सैंपल को कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने जांच के लिए सीआइडी मुख्यालय रांची अंगलोक प्रभारी को भेजा है.
आर्म्स एक्ट में सुनील को किया जा रहा है रिमांड : बैंक डकैती के मास्टर माइंड धनगौर निवासी सुनील दास को पुलिस ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के खागा के समीप से पकड़ा था. इसके पूर्व खागा स्थित सुनील के किराये के कमरे से पुलिस ने बैंक लूट की राशि व हथियार बरामद किया था. उस मामले में आर्म्स एक्ट का एक मामला पालोजोरी थाना कांड संख्या 145/17 दर्ज किया गया था. मामले में सुनील को रिमांड किये जाने के लिये नगर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है.
चंचल कोठारी अपहरण कांड के दो फरार आरोपितों के विरुद्ध कुर्की की तैयारी
चंचल कोठारी अपहरण कांड में फरार दो आरोपितों नयन कुमार सिंह व पटना जिले के मोकामा बरहपुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ भोपू सिंह उर्फ भोथा सिंह उर्फ गौरव को अब तक नगर पुलिस नहीं खोज सकी है. इस मामले में दोनों आरोपित फरार हैं. आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट व इश्तेहार भी निर्गत हुआ था. बावजूद अब तक दोनों आरोपित फरार हैं.
अब नगर पुलिस ने इन आरोपितों के विरुद्ध इश्तेहार वापस कर कोर्ट से कुर्की लेने की अर्जी दी है. जानकारी हो कि 30 दिसंबर 2012 को बाजला चौक के समीप स्थित कबाड़ी दुकान से चंचल का अपहरण हुआ था. घटना के महज छह घंटे के अंदर देवघर पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर बिहार के शेखपुरा के समीप पकड़ा था और चंचल को भी बरामद किया था. इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 479/12 भादवि की धारा 364ए, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >