केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सांसद निशिकांत को भेजा पत्र
देवघर : साहेबगंज के मंडरो में फॉसिल्स पार्क बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. जल्द ही डीएसटी के अधीन संचालित बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ मिलकर फॉसिल्स पार्क की स्थापना का प्रोपोजल तैयार करेगा. उक्त जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी सह वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी. इस संबंध में गोड्डा सांसद दुबे ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख कर फॉसिल्स पार्क और नेशनल पार्क की स्थापना संबंधी डेवलेपमेंट की जानकारी मांगी.
इसी आलोक में क्रेंद्रीय मंत्री ने उक्त डेवलपमेंट की जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट (बीएसआइपी) मंडरो में फॉसिल्स पार्क के प्रपोजल पर 2002 में भी काम कर चुका है. अब वर्तमान और पूर्व के प्रपोजल को मिला कर बेहतर प्रारूप के साथ पार्क की स्थापना की जायेगी.
मंडरो में फॉसिल्स पार्क…
देवघर नेशनल पार्क पर करेंगे सचिव से बात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देवघर में नेशनल पार्क की स्थापना के बारे में वन एवं पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव से पूछेंगे.
झारखंड वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ तैयार करेगा प्रस्ताव
देवघर में नेशनल पार्क बनाने के लिए सचिव से करेंगे बात
