योजनाओं के निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कहा, फर्जीवाड़ा करनेवाले लाभुकों से करें रिकवरी

मधुपुर: रविवार को एसडीओ एनके लाल ने प्रखंड के बड़ा नारायणपुर में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने भलपहरी, झुनका, छोटानारायणपुर, दुर्गापुर आदि गांवों में डोभा निर्माण कार्य का जायजा लिया. एसडीओ ने कहा कि डोभा निर्माण कार्य में लाभुकों द्वारा कार्य से अधिक राशि की निकासी कर ली […]

मधुपुर: रविवार को एसडीओ एनके लाल ने प्रखंड के बड़ा नारायणपुर में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने भलपहरी, झुनका, छोटानारायणपुर, दुर्गापुर आदि गांवों में डोभा निर्माण कार्य का जायजा लिया. एसडीओ ने कहा कि डोभा निर्माण कार्य में लाभुकों द्वारा कार्य से अधिक राशि की निकासी कर ली गयी है.

कहा कि संबंधित रोजगार व पंचायत सेवक अविलंब राशि की रिकवरी कर रिपोर्ट दें. कहा कि अधिकांश डोभा निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं किया गया है. कहा कि कई जगह डोभा में कम खुदाई की गयी है.

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीडीओ रश्मि रंजन, मुखिया शायरा बानो, डा. रंजन झा, सुभाष कुमार, जेइ, पंचायत व रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >