देवघर : नगर थाना कांड संख्या 706/2017 के नामजद आरोपित फाल्गुनी सिंह को पुलिस ने रंगदारी वसूली करते रंगेहाथ दबाेच लिया. उसे सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया.
कोर्ट में रिमांड लॉयर द्वारा पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा भेज दिया गया. आरोपित पर रंगदारी मांगने की धारा 384 लगायी गयी है. यह मामला नगर थाना के एएसआइ भोला प्रसाद यादव के बयान पर दर्ज हुआ है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोरियासा के पास मेन रोड में बैरियर लगा कर वाहनों से रंगदारी वसूली करने की सूचना पर पुलिस पहुंची व उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दो अन्य आरोपित भाग गये.
