पीएम आवास की राशि अविलंब करें भुगतान

नगर पर्षद की बैठक में लाया गया प्रस्ताव मधुपुर : नगर पर्षद सभागार में शनिवार को नप अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पार्षदों द्वारा सेफ्टी क्लीनर मशीन के क्रय में हो रही देरी का कारण जानना चाहा. कहा कि बार-बार बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णय की […]

नगर पर्षद की बैठक में लाया गया प्रस्ताव

मधुपुर : नगर पर्षद सभागार में शनिवार को नप अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पार्षदों द्वारा सेफ्टी क्लीनर मशीन के क्रय में हो रही देरी का कारण जानना चाहा. कहा कि बार-बार बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णय की अवहेलना किस परिस्थिति में की जा रही है. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सेफ्टी क्लीनर मशीन क्रय करने की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में आवास की बकाया राशि अविलंब भुगतान किये जाने का प्रस्ताव लिया गया. नप अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए घर-घर जाकर कचरा उठाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए निविदा निकाली जायेगी.
कहा कि डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क रखा गया है. उन्होंने बताया कि नगर पर्षद अब रात और दिन दोनों समय शहर की साफ सफाई करायेगी. इसके लिए टीम गठित कर ली गयी है. कहा कि सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट की राशि भू अर्जन विभाग को भेज दी गयी है. इसके लिए भूमि का भी अधिग्रहण किया गया है. इसके अलावे कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सभी पार्षदों के अलावा सहायक अभियंता कृपा शंकर, कनीय अभियंता दिलीप यादव, प्रधान सहायक ओम प्रकाश झा, जावेद इकबाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >