साइबर आरोपित को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपित ने कई अन्य के बताये नाम मधुपुर : पुलिस ने पुनसिया गांव में छापेमारी कर हिरासत में लिये पंकज दास को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पंकज सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरशाला का रहने वाला है. जांच के क्रम में साक्ष्य मिला है कि पंकज ने अपनी पत्नी सोनिया देवी के […]

गिरफ्तार आरोपित ने कई अन्य के बताये नाम

मधुपुर : पुलिस ने पुनसिया गांव में छापेमारी कर हिरासत में लिये पंकज दास को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पंकज सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरशाला का रहने वाला है. जांच के क्रम में साक्ष्य मिला है कि पंकज ने अपनी पत्नी सोनिया देवी के बैंक खाते में साइबर ठगी कर हजारों की राशि मंगायी है.
पुलिस ने साइबर अपराध के लिए प्रयुक्त एक मोबाइल व बाइक को भी जब्त किया है. इस कांड में पंकज के साथ उसकी पत्नी सोनिया को भी नामजद आरोपित बनाया है. इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी के रूप में गोबरशाला के ही कई लोगों के नाम बताये हैं. उन्होंने बताया कि ये लोग बैंक अधिकारी बनकर आम लोगों को फोन करते थे
और उससे एटीएम का पिन हासिल कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे. मामले में थाना के एसआइ संतोष कुमार झा के बयान पर दोनों के खिलाफ धारा 419, 420, 414/34 एवं 66 बी,सी,डी आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >