बनारस से गंगा जल ला कर बाबा पर चढ़ाया

देवघर. देवघर में वैसे तो सालो भर भक्तों का तांता लगा रहता है, पर सावन के महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस महीने में रोजाना लाखों की संख्या में भक्त 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय सुल्तानगंज से गंगा जल लाकर बाबा का अभिषेक करते हैं. पर कुछ भक्त अनोखे भी […]

देवघर. देवघर में वैसे तो सालो भर भक्तों का तांता लगा रहता है, पर सावन के महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस महीने में रोजाना लाखों की संख्या में भक्त 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय सुल्तानगंज से गंगा जल लाकर बाबा का अभिषेक करते हैं.

पर कुछ भक्त अनोखे भी होते हैं. ऐसे ही एक अनोखे भक्त बिहार के औरंगाबाद के निवासी राकेश कुमार पवन हैं जिन्होंने साइकिल से 600 किमी की दूरी तय की और बनारस से गंगा जल भर कर बाबाधाम पहुंचे और जलाभिषेक किया.

यहां से वे साइकिल से ही बासुकिनाथ भी गये और वहां भी बनारस का गंगा जल चढ़ाया. इस संबंध में राकेश कहते हैं कि पिछले वर्ष कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा भी साइकिल से तय की थी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष वे अब बाबा का जलाभिषेक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >