बाद में पुलिसकर्मी कड़ाई से पेश आये, तो रोड़ेबाजी की गयी. घटना में थाना के सरकारी गाड़ी भी थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. दरअसल सब्जी खरीदने सब्जी मंडी पहुंचे करनीबाग निवासी मनोज कुमार सिंह की साइकिल पंक्चर कर दी गयी. इसकी शिकायत पर पुलिस जांच में पहुंची थी. इस संबंध में एसआइ संतोष के प्रतिवेदन पर नगर थाना में मसाला दुकानदार अजीत साह सहित रंजीत साह, शंभु साह, नीतीश साह, पिंटू साह को नामजद व करीब 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जिक्र है कि करनीबाग निवासी मनोज मीना बाजार सब्जी मंडी स्थित उक्त मसाला दुकान के समीप साइकिल खड़ी कर सब्जी ले रहे थे. तभी उनकी साइकिल को किसी ने पंक्चर कर दिया गया. मसाला दुकानदार की शिकायत मनोज ने नगर थाना में दी. उसी शिकायत की जांच में एसआइ संतोष पुलिस बल के साथ सुबह 11 बजे वहां पहुंचे, तभी आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. धक्कामुक्की करते हुए एक पुलिसकर्मी का नेम प्लेट देख कर उसे जाति सूचक शब्द कह कर प्रताड़ित किया. आरोपित रंजीत ने एसआइ का सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास करते हुए गिरा दिया. पुलिस कड़ाई से पेश आयी थे वे लोग रोड़ेबाजी करने लगे. जिसमें सरकारी गाड़ी का हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गया. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 691/17 के तहत पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
