देवघर : नगर थानांतर्गत कचहरी परिसर स्थित कोर्ट हाजत के समीप से दिनदहाड़े चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. इस संबंध में मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी बजरंगी महथा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि उक्त स्थल पर दोपहर करीब 1:40 बजे अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (जेएच 15 जी 8885) खड़ी कर वह समाहरणालय गया. वहां से तुरंत वापस लौटा तो उसकी गाड़ी गायब थी. खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चलने पर शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
कोर्ट हाजत के समीप से दिनदहाड़े बाइक चोरी
देवघर : नगर थानांतर्गत कचहरी परिसर स्थित कोर्ट हाजत के समीप से दिनदहाड़े चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. इस संबंध में मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी बजरंगी महथा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि उक्त स्थल पर दोपहर करीब 1:40 बजे अपनी […]

कुंडा थाना क्षेत्र से भी बाइक ले उड़ा चोर
इधर कुंडा थाना क्षेत्र के पुराना कुंडा थाना मोड़ के बगल स्थित एक प्राइवेट स्कूल के गेट के सामने से गुरुवार शाम में चोरों ने एक व्यक्ति की पेशन बाइक उड़ा ली. इस संबंध में महालक्ष्मीनगर करनीबाग मुहल्ला निवासी सीताराम झा ने अज्ञात चोर के खिलाफ कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि गुरुवार रात्रि 8:10 बजे वह काम से वहां पहुंचा. अपनी पेशन बाइक (जेएच 15 एम 9841) को खड़ी कर वह अंदर गया. महज पांच मिनट में बाहर निकला तो गाड़ी गायब पाया. इस संबंध में कुंडा थाना कांड संख्या 131/17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.