दो माह बाद भी नहीं मिला पशु शेड का भुगतान

मानिकपुर पंचायत के लाभुकों ने जताया विरोध जसीडीह : मानिकपुर पंचायत के दर्जनों गांव के लाभुकों को पशु शेड निर्माण का भुगतान दो माह बाद भी नहीं मिला है. इस कारण लाभुक कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. लाभुकों ने बताया कि मनरेगा के तहत सिकदार, माधोपुर मुसहरडीह, सरासनी समेत अन्य गांवों के किसानों […]

मानिकपुर पंचायत के लाभुकों ने जताया विरोध

जसीडीह : मानिकपुर पंचायत के दर्जनों गांव के लाभुकों को पशु शेड निर्माण का भुगतान दो माह बाद भी नहीं मिला है. इस कारण लाभुक कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. लाभुकों ने बताया कि मनरेगा के तहत सिकदार, माधोपुर मुसहरडीह, सरासनी समेत अन्य गांवों के किसानों को मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण करना था.
किसानों को प्रखंड कार्यालय की ओर से दबाव बनाये जाने पर आनन-फानन में लगभग 40 से अधिक पशु शेड का निर्माण कर दिया गया. इसके दो माह बीत जाने के बाद भी किसानों को राशि नहीं मिली है. लाभुक शालीग्राम यादव, नरेश यादव, देवेंद्र यादव, मनोज यादव, बिनोद यादव आदि ने बताया कि रोजगार सेवक परिमल देव ने शेड निर्माण के लिए कहा था. इसके बाद लाभुकों ने साठ हजार कर्ज लेकर शेड का निर्माण करा दिया. पहले तो रोजगार सेवक कार्य पूर्ण होने पर राशि भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन काम पूरा होे जाने के बाद अब टालमटोल किया जा रहा है.
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है कि राशि प्राप्त होने के साथ ही लाभुकों को भुगतान कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >