जसीडीह : निर्माणाधीन सड़क के किनारे गड्ढे में ट्रक का पहिया चले जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, ट्रक (बीआर 03जी 9140) पाकुड़ से गिट्टी लदा कर बिहार के पटना की ओर जा रहा था. इस क्रम में दुमका ओवरब्रिज के निकट निर्माणाधीन सड़क के डायवर्सन से गुजर रहा था. इसी क्रम में चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया तथा ट्रक गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद चालक व उपचालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. डायवर्सन पर वाहन पलटने से आवागमन घंटों बाधित हो गयी. वहीं रोहिणी गांव के समीप सड़क कालीकरण किये जाने से आवागमन घंटों बाधित रही.
ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक-खलासी
जसीडीह : निर्माणाधीन सड़क के किनारे गड्ढे में ट्रक का पहिया चले जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, ट्रक (बीआर 03जी 9140) पाकुड़ से गिट्टी लदा कर बिहार के पटना की ओर जा रहा था. इस क्रम में दुमका ओवरब्रिज के निकट […]
