नगीया बनीं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष

देवघर : राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित कराने के लिए उच्च योग्यताधारी पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक संताल परगना दुमका द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से योगदान का निर्देश दिया गया है. प्रतिनियुक्त शिक्षकों में भाषा के लिए सोनारायठाढ़ी प्रखंड स्थित […]

देवघर : राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित कराने के लिए उच्च योग्यताधारी पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक संताल परगना दुमका द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से योगदान का निर्देश दिया गया है.

प्रतिनियुक्त शिक्षकों में भाषा के लिए सोनारायठाढ़ी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रायकुंड के सहायक शिक्षक नीरज कुमार मिश्रा, सामाजिक विज्ञान के लिए मोहनपुर प्रखंड स्थित प्लस टू विद्यालय मोहनपुर के कृष्ण कुमार गोपालन, इतिहास एवं संस्कृत विषय के लिए पालाेजोरी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसबुटिया के सहायक शिक्षक रमेश कुमार, संगीत विषय के लिए देवघर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठिया की सहायक शिक्षक संध्या राय एवं क्राफ्ट विषय के लिए सारवां प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलनाडीह की सहायक शिक्षिका स्मिता कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >