प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं ने अपने पसंदीदा पंडाल, मूर्ति व व्यवस्था को जम कर किया वोट
देवघर : प्रभात खबर द्वारा आयोजित श्रेष्ठो दुर्गा पूजा प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया जायेगा. इसको लेकर मंगलवार को दोपहर दो बजे कचहरी परिसर स्थित सूचना भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें विधायक नारायण दास, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री केएन झा, एसडीओ रामनिवास यादव, डिप्टी मेयर नीतू देवी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.
सनद रहे पूजा प्रतियोगिता का निर्णय शहर के जानकार कलाकारों की टोली ने घूम-घूम कर और लोगों के एसएमएस के माध्यम से किया गया है. जजों की टीम मंगलवार को ही रिजल्ट की घोषणा करेगी.
