विरोध: बंद था सीएचसी, झामुमो नेता को नहीं मिली सुविधा, लोगों ने जताया आक्रोश

मधुपुर: रविवार को झामुमो नेता अमर सिंह को घायल अवस्था में इलाज के लिए करौं सीएचसी लाया गया, लेकिन सीएचसी का मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण इलाज के लिए ग्रामीणों को घंटों चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा. इसके बाद भी चिकित्सक के नहीं आने पर लोगों ने जम कर हंगामा किया. झामुमो के प्रखंड […]

मधुपुर: रविवार को झामुमो नेता अमर सिंह को घायल अवस्था में इलाज के लिए करौं सीएचसी लाया गया, लेकिन सीएचसी का मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण इलाज के लिए ग्रामीणों को घंटों चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा. इसके बाद भी चिकित्सक के नहीं आने पर लोगों ने जम कर हंगामा किया.
झामुमो के प्रखंड मजदूर नेता हेमंत सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में अमर सिंह सड़क किनारे पड़े हुए थे. सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे उसे तो बंद पाया.
इसके बाद चिकित्सक से संपर्क किया गया. संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये व हंगामा करने लगे.
इसके बाद सीचएचसी खोला गया और उनका इलाज कराया गया. लोगों ने व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताया और कहा कि अस्पताल में व्यवस्था अच्छी नहीं है. इससे आम लोगों को परेशानी होती है. खास कर गरीब लोगों के लिये सरकारी अस्पताल ही सहारा होते हैं.
मौके पर पुरुषोत्तम सिंह, संजय सिंह, किशोर सिंह, नीरज सिंह, रंजीत सिंह, बमबम सिंह, विजय सिंह, रविकांत सिंह व उतम सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >