कब्र से निकाला गया युवक का शव, होगा डीएनए प्रोफाइलिंग
जसीडीह : सारवां थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के अपहृत छात्र की हत्या के आशंका के मद्देनजर नगर व जसीडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को प्रशासनिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में डिगरिया पहाड़ के समीप से जमींदोज लाश को निकली. डीएनए टेस्ट के लिए शव का बेसरा जब्त कर टीम देवघर को लौट गयी. […]
जसीडीह : सारवां थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के अपहृत छात्र की हत्या के आशंका के मद्देनजर नगर व जसीडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को प्रशासनिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में डिगरिया पहाड़ के समीप से जमींदोज लाश को निकली. डीएनए टेस्ट के लिए शव का बेसरा जब्त कर टीम देवघर को लौट गयी. इस दाैरान मेडिकल की टीम भी मौजूद थी.
30 अगस्त को गायब हुआ था प्रवीण : माैके पर मृतक के पिता सारवां महतोडीह निवासी भूपाल सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को मृतक विभाकर उर्फ प्रवीण कुमार गांव अपना घर गया हुआ था. इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद परिजनों ने उसे देवघर स्थित करनीबाद आवास में लाकर छोड़ दिया.
अगले दिन यानी 31 अगस्त की सुबह वह साइकिल लेकर घर से निकला. जो दोपहर तक घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिला.
पुलिस पहले गुमशुदगी, फिर अपहरण का मामला किया था दर्ज : जानकारी न मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना के बाद पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी. मगर पुलिस को किसी तरह की जानकारी न मिलने पर पुलिस ने थाना कांड 591/17 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया था.
जिसमें दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जमशेदपुर में छापामारी कर एक व्यक्ति को हिरासत लिया. इसी बीच जसीडीह पुलिस 8 सितम्बर को रोहिणी जमुवा बहियार से एक अज्ञात शव को बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम के बाद डिगरिया पहाड़ के जंगल में दफन कर दिया गया. परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना में आकर शव फोटो के माध्यम से उसकी पहचान की.
इसके बाद परिजनों ने न्यायालय के आदेश पर उपायुक्त ने मेडिकल टीम गठित कर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी दीपक कुमार और रविरंजन कुमार की देखरेख में डिगरिया पहाड की जंगल से बुधवार को कब्र खोद कर लाश को निकाला. इसके बाद मेडिकल टीम के सदस्य डीएनए टेस्ट के लिए अपने साथ सैंपल लेकर साथ ले गया. इस दौरान कांड के आईओ कैलाश कुमार, जसीडीह थाना के एएसआइ संजय शर्मा, संजय कुमार सिंह समेत मृतक के पिता समेत कई लोग शामिल थे.