देवघर : शहरी क्षेत्र में दो नये डेंगु पीड़ित मरीजों का मामला सामने आया है. इनमे से एक आठ वर्षीय बच्ची है, जिसका नाम राज नंदिनी है. वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बतायी जाती है. जबकि दूसरे का नाम अक्षय कुमार(18 वर्ष)है. वह बिहार के जमुई जिलांतर्गत माधोपुर का रहने वाला बताया जाता […]
देवघर : शहरी क्षेत्र में दो नये डेंगु पीड़ित मरीजों का मामला सामने आया है. इनमे से एक आठ वर्षीय बच्ची है, जिसका नाम राज नंदिनी है. वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बतायी जाती है. जबकि दूसरे का नाम अक्षय कुमार(18 वर्ष)है. वह बिहार के जमुई जिलांतर्गत माधोपुर का रहने वाला बताया जाता है.
कुछ दिन पहले ही अक्षय पटना के महेंद्रु से माधोपुर लौटा था. तबीयत खराब हेने की शिकायत पर बीते दो दिन पहले दोनों के अभिभावकों ने टावर चौक के समीप शिवाय हॉस्पीटल में भरती कराया था. इस संबंध में हॉस्पीटल के निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया कि, इलाज के क्रम में बच्ची का प्लेटलेट्स 1.32 लाख से घटकर एक लाख के नीचे पहुंच गया था. साथ ही ब्लीडिंग भी होने लगा था.
स्थिति खराब देख बच्ची को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जबकि युवक की भी स्थिति अौर गंभीर थी. दो दिनों में उसका प्लेटलेट्स 70 हजार तक पहुंच गया था. इस बात को गंभीरता पूर्वक देखते हुए देर शाम परिजनों के साथ उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया.