14 शिक्षकों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

देवघर: देवघर जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक पद पर बहाल होने के 14 नामजद आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. अनुसंधान पूर्ण करने के बाद आइओ ने सीजेएम केके प्रसाद की अदालत में चार्जशीट दिया है, जिसमें आरोपित शिक्षकों की संलिप्तता को सही ठहराया है. साथ ही […]

देवघर: देवघर जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक पद पर बहाल होने के 14 नामजद आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. अनुसंधान पूर्ण करने के बाद आइओ ने सीजेएम केके प्रसाद की अदालत में चार्जशीट दिया है, जिसमें आरोपित शिक्षकों की संलिप्तता को सही ठहराया है. साथ ही अन्य तीन आरोपितों के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा है.
आरोप पत्र दाखिल करने के बाद कोर्ट ने सभी 14 आरोपितों के विरुद्ध संज्ञान लिया है व सम्मन जारी करने का आदेश दिया है. यह मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण शर्मा के बयान पर नगर थाना में दर्ज हुआ है, जिसमें फर्जीवाड़ा करने वाले कुल 17 शिक्षकों को आरोपित बनाया गया है. इन आरोपितों के विरुद्ध भादवि की धारा 417, 420, 467, 468, 471, 120 बी लगायी गयी है.
क्या था मामला
देवघर जिले में कक्षा एक से पांच व छह से आठ तक के विद्यालयों में शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया में फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक बनने का मामला दस्तावेजों की जांच के बाद खुलासा हुआ था. शिक्षा विभाग से जुड़े यह मामला उजागर होने के बाद जांच करायी गयी जिसमें डिग्री को सही नहीं पाया गया जिसके चलते जिला शिक्षा पीदाधिकारी उदय नारायण शर्मा के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 226/2016 विगत 4 मई 2016 को दर्ज किया गया जिसमें कुल 17 शिक्षकों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने 14 शिक्षकों की संलिप्तता को सही ठहराते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >