कार्रवाई : बिहार के विभिन्न जिलों में खपाया जाता है बालू, बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त

सारवां: सीओ रवि किशोर राम ने जियाखाड़ा घाट से सोमवार की देर रात अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किये. सूचना पर थाना प्रभारी पीके यादव जियाखाड़ा घाट पहुंचे व जब्त ट्रैक्टरों को थाने लाये. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अजय नदी घाट से असहना, मानजोरी, जियाखाड़ा, नावाडीह,नारंगी, पहरीडीह आदि गांवों से अवैध रूप से […]

सारवां: सीओ रवि किशोर राम ने जियाखाड़ा घाट से सोमवार की देर रात अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किये. सूचना पर थाना प्रभारी पीके यादव जियाखाड़ा घाट पहुंचे व जब्त ट्रैक्टरों को थाने लाये.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अजय नदी घाट से असहना, मानजोरी, जियाखाड़ा, नावाडीह,नारंगी, पहरीडीह आदि गांवों से अवैध रूप से बालू का उठाव कर बाराकोला की एक सुनसान जगह पर डंप कर रहे हैं.

बालू माफिया ट्रक पर लोड कर उसे बिहार के विभिन्न शहरों में भेज रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रति ट्रक बालू बिहार में 35 से चालीस हजार रुपये में बेचा जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि सीओ व खनन पदाधिकारी के निर्देश पर कांड दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >