आरमित्रा स्कूल परिसर में पटाखों की बिक्री शुरू

देवघर. जिला प्रशासन के आदेश के बाद खुदरा पटाखा व्यवसायियों ने शहर के आरमित्रा स्कूल कैंपस में अपनी दुकानें सजा दी है. दीपावली के मद्देनजर प्रशासनिक आदेश के बाद खुदरा पटाखा व्यवसायी 17 से 20 अक्तूबर तक आर मित्रा स्कूल मैदान में पटाखों की बिक्री करेंगे. इस संबंध में कार्यालय सूत्रों से जानकारी के अनुसार, […]

देवघर. जिला प्रशासन के आदेश के बाद खुदरा पटाखा व्यवसायियों ने शहर के आरमित्रा स्कूल कैंपस में अपनी दुकानें सजा दी है. दीपावली के मद्देनजर प्रशासनिक आदेश के बाद खुदरा पटाखा व्यवसायी 17 से 20 अक्तूबर तक आर मित्रा स्कूल मैदान में पटाखों की बिक्री करेंगे. इस संबंध में कार्यालय सूत्रों से जानकारी के अनुसार, थोक व्यापारी तो लाइसेंस लेते हैं.

मगर खुदरा व्यवसायी शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर चौकी पर सजा कर छोटी-मोटी दुकान लगाकर बेचते हैं. इससे खतरे की आशंका बनी रहती है. इसलिए खुदरा व्यवसायियों को आर मित्रा परिसर में पटाखा बिक्री का निर्देश दिया गया है. शहरवासी स्कूल कैंपस के मैदान से सुलभ तरीके से पटाखों की खरादारी कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >