जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने कहा कि सारठ पंचायत के विभिन्न गांवों में दिसंबर माह के अंत तक गायें उपलब्ध करायी जायेंगी. मौके पर अनुमंडल भ्रमणशील पशु पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ माइकल सोरेन, डॉ धनंजय कुमार, नीलेश राय, पंसस समाउद्दीन मिर्जा, सचिन वर्मा, राजेश पंडित, मृणाल रक्षित, कामेश्वर राय, जयराम पोद्दार, बापी रुज, जयदेव साह समेत दर्जनों अन्य मौजूद थे.
उपलब्धि: बीपीएल महिलाओं के लिये रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा सूबे में बढ़ा दूध, फल व मछली उत्पादन
सारठ बाजार: स्थानीय दुखहरण नाथ मंदिर स्थित मैदान में सारठ पंचायत के विभिन्न गांवों की बीपीएल महिलाओं के लिये दूध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री रणधीर सिंह, प्रमुख रंजना देवी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन व एनडीडीवी के मिलन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर […]

सारठ बाजार: स्थानीय दुखहरण नाथ मंदिर स्थित मैदान में सारठ पंचायत के विभिन्न गांवों की बीपीएल महिलाओं के लिये दूध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री रणधीर सिंह, प्रमुख रंजना देवी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन व एनडीडीवी के मिलन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
महिलाओं को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार सृजन करने का प्रयास सरकार कर रही है. जिसके तहत बीपीएल महिलाओं के बीच उन्नत नस्ल की दो-दो गायें दी जा रही हैं. ताकि गरीब महिलायें दूध उत्पादन से जुड़कर रोजगार कर सकें. कहा कि दर्जनों दूध संग्रहण केंद्र भी खोले जा रहे हैं. सूबे में दूध, मछली व विभिन्न फसलों का उत्पादन बढ़ा है.