देवघर. आजसू पार्टी का पिछड़ा वर्ग महासभा ने 27 फीसदी आरक्षण की मांग पर न्याय मार्च निकाला. यह सुभाष चौक से शुरू होकर बाजला चौक, बजरंगी चौक होते हुए टावर चौक पहुंची. प्रदेश संयोजक राजा साहनी ने कहा कि तमिलनाडु की तर्ज पर झारखंड में भी ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाये. झारखंड में […]
देवघर. आजसू पार्टी का पिछड़ा वर्ग महासभा ने 27 फीसदी आरक्षण की मांग पर न्याय मार्च निकाला. यह सुभाष चौक से शुरू होकर बाजला चौक, बजरंगी चौक होते हुए टावर चौक पहुंची. प्रदेश संयोजक राजा साहनी ने कहा कि तमिलनाडु की तर्ज पर झारखंड में भी ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाये. झारखंड में 54 % आबादी पिछड़ी जाति की है.
लेकिन राज्य में 14 फीसदी ही आरक्षण लागू है. 26 फीसदी से बढ़ाकर आदिवासियों का आरक्षण 32 फीसदी कर दिया जाये. एससी का आरक्षण बढ़ाकर 10 से 14 % कर दिया जाये.
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश संयोजक प्रभारी राजा साहनी, केंद्रीय सचिव अरुण महतो, वीरेन्द्र सिंह मेलर, महेश राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, ओबीसी जिलाध्यक्ष विनय यादव, संगठन सचिव जितेंद्र चौधरी, ओबीसी संगठन सचिव तरुण राउत, जिला सचिव सह वार्ड पार्षद रवि राउत, जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संतोष साह, अरविंद यादव, दिलीप मंडल, विकास गुप्ता, जिला सह सचिव प्रकाश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.