हादसा: दो साल की बच्ची भी मरी, माहौल गमगीन, घर में मची चीत्कार बुझ गये घर के तीन चिराग

मारगोमुंडा: रामपुर में करंट दो वर्षीया बच्ची समेत तीन की मौत से पूरे गांव में मातम है. घटना के कुछ ही देर बाद सैकडों की संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गये.बताया जाता है कि एक ही खंभे से बिजली तार व कपड़ा पसारने के लिए आंगन में तार बंधे हुए थे. बारिश […]

मारगोमुंडा: रामपुर में करंट दो वर्षीया बच्ची समेत तीन की मौत से पूरे गांव में मातम है. घटना के कुछ ही देर बाद सैकडों की संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गये.बताया जाता है कि एक ही खंभे से बिजली तार व कपड़ा पसारने के लिए आंगन में तार बंधे हुए थे. बारिश के कारण कपड़ा तार में करंट आ गया और घटना स्थल पर ही मुनिया देवी, उसकी बहू आयशा खातून व बच्ची नफीसा की मौत हो गयी.

मुनिया देवी के चार पुत्र थे. पति मनीर मियां व चारों पुत्र अलग-अलग काम से घर से बाहर थे. परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य साधन तालाब में मछली पालना व पकड़ कर बेचना था. वहीं एक पुत्र का टायर का पंक्चर साटने की दुकान थी.

घटना से परिवार से सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. आपसी सहमति के बाद सभी को मुस्लिम-रीति रिवाज से दफन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >