देवघर बैंक डकैती के सरगना को सामने ला, एसपी ने कहा 132 दिन बाद खागा में हत्थे चढ़ा सुनील दास

देवघर : आजाद चौक स्थित यूनाइटेड बैंक की शाखा से 55 लाख व एसबीआइ पीबी शाखा से हुई 16.87 लाख की डकैती के मुख्य सरगना सुनील दास को रविवार को पुलिस मीडिया के सामने लायी. बंपास टाउन, धनगौर निवासी सुनील दास की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. इस संबंध में नगर थाना में […]

देवघर : आजाद चौक स्थित यूनाइटेड बैंक की शाखा से 55 लाख व एसबीआइ पीबी शाखा से हुई 16.87 लाख की डकैती के मुख्य सरगना सुनील दास को रविवार को पुलिस मीडिया के सामने लायी. बंपास टाउन, धनगौर निवासी सुनील दास की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. इस संबंध में नगर थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी ए विजयालक्ष्मी ने बताया कि सुनील को पालोजोरी थाना क्षेत्र के खागा से विशेष पुलिस के छापेमारी दल ने गिरफ्तार किया.

उसके देवघर जिले की सीमा में प्रवेश की सूचना पर खागा मोड़ के समीप विशेष चेकिंग लगायी गयी थी. इसी क्रम में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा. सुनील के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल सहित दो जिंदा गोली, यूनाइटेड बैंक के स्टीकर लगे तीन 100 रुपये के बंडल में 30 हजार रुपये, एसबीआइ की पीबी शाखा से लूटे गये बक्से में रखा नगद 17 हजार रुपया, ग्राहकों की लूटी गयी दो मोबाइल व दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किये गये.

पुलिस के सामने पूछताछ में सुनील दास ने एसबीआइ की पीबी शाखा समेत यूनाइटेड बैंक डकैती व कटोरिया एसबीआइ डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार आगे की पूछताछ के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है. उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर पूछताछ के लिए कटोरिया की पुलिस भी देवघर आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >