भूमि संरक्षण विभाग से 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिले पंपसेट
पालोजोरी : कृषि मंत्री ने रणधीर सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में 75 किसानों के बीच 90 फीसदी अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया. भूमि संरक्षण विभाग की ओर से उपलब्ध कराये गये पंप सेट का वितरण करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसान पूरी तरह से आत्म निर्भर हों और किसी भी परिस्थिति में उनकी पैदावार कम नहीं हो, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. इसके लिए कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग व गव्य विकास के तहत कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही हैं. इसी के तहत भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किसानों को खेती के लिए उन्नत किस्म के उपस्कर 90 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
उन्होंने किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित भी किया. कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 227 किसानों को परिस्थिति में पंप सेट बेचे नहीं जाएं, अन्यथा विभाग उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा सकता है. मौके पर बीडीओ विकास कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम कुमार सिंह, बीएओ स्वाधीन चंद्र साहा, जेइ निरंजन कुमार, पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार, विष्णु राय, संतोष साह, उपेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, पप्पू कापरी, राजेश कापरी, झंटू कापरी, सफीक अंसारी, रामचंद्र यादव, सुशील साधु, अंशुक साधु, अर्जुन गोरांय, आशीष रूज, कालो सेन, गिरधारी मंडल, बलदेव महतो, कंचन रजवार आदि लोग मौजूद थे.
