जनसंवाद की शिकायतों के निष्पादन में देवघर 19वें स्थान पर, 25 पदाधिकारियों से पूछा शो-कॉज

देवघर: मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज ऑनलाइन शिकायतों के निष्पादन में देवघर की स्थिति काफी बदतर है. शिकायतों के निष्पादन में देवघर राज्य भर में 19वें स्थान पर पहुंच गया है. शिकायतों का ससमय निष्पादन नहीं करने वाले 25 संबंधित पदाधिकारियों से डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शो-कॉज पूछा है. डीसी ने पदाधिकारियों को भेजे गये […]

देवघर: मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज ऑनलाइन शिकायतों के निष्पादन में देवघर की स्थिति काफी बदतर है. शिकायतों के निष्पादन में देवघर राज्य भर में 19वें स्थान पर पहुंच गया है. शिकायतों का ससमय निष्पादन नहीं करने वाले 25 संबंधित पदाधिकारियों से डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शो-कॉज पूछा है.

डीसी ने पदाधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा है कि बार-बार रिमाइंडर दिये जाने के बाद भी शिकायतों का निष्पादन नहीं होना कार्य के प्रति लापरवाही है. अगर 48 घंटे के अंदर शिकायतों का निष्पादन कर जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ प्रपत्र क का गठन कर सरकार को कार्रवाई के लिए भेज दी जायेगी. मंगलवार को भी रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आइटी सचिव डा सुनील बर्णवाल ने जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा में देवघर का परफॉरमेंस ठीक नहीं रहने पर नाराजगी जतायी तथा सख्त निर्देश दिये. देवघर जिले में कुल 884 शिकायतें लंबित है.

इनसे पूछा शो-कॉज
मारगोमुंडा बीडीओ, सारठ बीडीओ, देवीपुर सीओ, करौं सीओ, मोहनपुर सीओ, देवीपुर बीडीओ, देवघर बीडीओ, मारगोमुंडा सीओ, देवघर सीओ, मोहनपुर बीडीओ, मधुपुर बीडीओ, सारवां बीडीओ, मधुपुर सीओ, डीएसडब्ल्यूओ, सारवां सीओ, सिविल सर्जन, मधुपुर पीएचइडी अभियंता, देवघर एमओ, जल संसाधन विभाग के अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता, मुख्यालय डीएसपी, डीएसइ, डीएफओ, डीएसओ व नगर निगम सीइओ से शो-काॅज पूछा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >