इस संबंध में कंपनी के सीनियर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले देवघर, दुमका व बासुकिनाथ शहरी क्षेत्रों में एलइडी लाइट लगायी जायेंगी. इसके अंतर्गत देवघर में कुल 7600 लाइट लगाने की योजना है. अबतक तीन हजार लाइट लगाये जा चुके हैं. यहां काम को समय से पूरा करने के लिए 10 टीम लगायी जायेंगी. वर्तमान में तीन टीमें काम कर रही हैं. वहीं दुमका में 2642 एलइडी लाइट लगाया जाना है, जिनमें 11 सौ से अधिक लगा चुकी हैं. वहीं बासुकिनाथ में लगभग काम पूरा हो चुका है.
यहां कुल 544 में से चार सौ से अधिक एलइडी लाइटें लग चुकी हैं. देवघर शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिन काम बंद रहा. अब बासुकिनाथ की टीम को देवघर भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में काम पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरू होगा. इसके लिए देवघर व दुमका के जिला परिषद से बात चल रही है.
