सात घंटे मूसलधार बारिश: कहीं राहत, कहीं आफत, अगले दो दिन भी रहेगा असर कई घरों में घुसा पानी, जनजीवन प्रभावित

देवघर: सोमवार को तेज बारिश किसानों के लिए राहत, तो शहरवासियों के लिए आफत बन कर आयी. अहले सुबह से करीब 10 बजे तक सात घंटे तक हुई बारिश से शहरवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश से हरिहरबाड़ी मुहल्ले के दर्जनों घरों में पानी घुस गया. इससे मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी हुई. इधर, रोजमर्रा […]

देवघर: सोमवार को तेज बारिश किसानों के लिए राहत, तो शहरवासियों के लिए आफत बन कर आयी. अहले सुबह से करीब 10 बजे तक सात घंटे तक हुई बारिश से शहरवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश से हरिहरबाड़ी मुहल्ले के दर्जनों घरों में पानी घुस गया. इससे मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी हुई. इधर, रोजमर्रा का काम प्रभावित हो गया.

ऑफिस जाने वाले लोग देर से पहुंचे. मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक 15 एमएम बारिश हुई. बारिश की वजह से शहर में कई मुहल्ले जलमग्न हो गये. जलजमाव व तेज बारिश से शहर में कई घरों में पानी घुस गया. छत्तीसी, हरिहरबाड़ी, राजाबगीचा, साकेत विहार, सिविल लाइन, बंपास टाउन, कास्टर टाउन, करनीबाग, जलसार आदि मुहल्ले में जलजमाव की स्थिति रही. बारिश की वजह बाजार, बस स्टैंड व ऑटो स्टैंड भी सुनसान रहा. सुबह में लगातार बारिश होने से बाजार में दुकानें देर से खुली. बाहर की यात्रा करने वाले लोग घरों से नहीं निकल पाये. बारिश का सबसे अधिक प्रभाव मजदूर, रिक्शा चालक व खुदरा विक्रेताओं पर पड़ा. रोज की तरह मजदूर व रिक्शा चालक काम पर समय पर नहीं आ पाये. फुटपाथ में दुकानें नहीं लग पायी.हालांकि सुबह 10 बजे के बाद बारिश थम गयी व मौसम साफ हो गया.

रामपुर व बैजनाथपुर में कई घर जलमग्न: निगम क्षेत्र के रामपुर व बैजनाथपुर इलाके में भी भारी बारिश से जलजमाव हो गया. इस दौरान दर्जनों घरों में पानी घुस गया. इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी. बारिश थमने के बाद लोग घर से पानी निकालने में व्यस्त नजर आये.
हरिहरबाड़ी मुहल्ले के लोग गये दूसरे के घर
तेज बारिश से वार्ड संख्या 22 स्थित हरिहरबाड़ी मुहल्ले में जलजमाव हो गया. इससे कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. सड़क व नाला जलमग्न हो गया था. इस दौरान कई लोग तो घर छोड़ कर दूसरे के घर में चले गये. निगम की ओर से मुहल्ले में दूसरी बार सड़क व नाले का निर्माण कराया गया, स्थिति नहीं सुधरी. वहीं पुराना मीना बाजार स्थित बस स्टैंड व बजरंगी चौक के समीप ट्रेकर स्टैंड कीचड़मय हो गया.
अगर एक घंटा लगातार पानी पड़ जाये, तो पानी रोड से घर में घुसने लगता है. इससे भारी परेशानी होती है. रात गुजारने के लिए दूसरे के घर में जाना होता है.
-शांति देवी
हरेक बारिश में घर में पानी घुस जाता है. बड़े नाले को अतिक्रमण मुक्त कर इसे बेहतर तरीके से निर्माण कराया जाये, तभी इस समस्या का निदान संभव होगा
-कार्तिक झा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >