साइबर क्राइम मामले में, विशाखापट्टनम पुलिस ने सारठ में की छापेमारी

सारठ बाजार: साइबर अपराध के एक मामले की जांच करने बुधवार को आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम पुलिस सारठ पहुंची. इस संबंध में टाउन-टू साइबर थाना में कांड संख्या 28/16 दर्ज है. सारठ थाना पुलिस के सहयोग से रात में झगराही गांव में छापेमारी कर अरुण मंडल को गिरफ्तार कर ले आंध्र प्रदेश ले गयी है. […]

सारठ बाजार: साइबर अपराध के एक मामले की जांच करने बुधवार को आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम पुलिस सारठ पहुंची. इस संबंध में टाउन-टू साइबर थाना में कांड संख्या 28/16 दर्ज है.
सारठ थाना पुलिस के सहयोग से रात में झगराही गांव में छापेमारी कर अरुण मंडल को गिरफ्तार कर ले आंध्र प्रदेश ले गयी है. उसके पास से मोबाइल, सिम व अन्य सामान बरामद किये गये. विशाखापट्टनम पुलिस के एएसआइ एम राव ने बताया कि वर्ष 2016 में बैंक अधिकारी बनकर एक लाख पांच हजार की ठगी की गयी थी. पुलिस ने कई कांडों के अनुसंधान के क्रम में नया खरना गांव में भी छापेमारी की.
छापेमारी में साइबर क्राइम के आरोप में परेश महरा, पिता गंधारी महरा व उमेश महरा, पिता अमीन महरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में सारठ थाना में कांड संख्या 168/17 भादवि 419,420, 467, 468 एवं 66 बीसी आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें गिरफ्तार दोनों आरोपितों के अलावा साईंनाथ महरा पिता डोमन महरा, संजय महरा पिता पूरन महरा आरोपी है. थाना प्रभारी नुनुदेव राय ने बताया की गिरफ्तार युवकों के पास से मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. पुलिस ने बताया कि युवकों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >