रेडक्रॉस सोसाइटी व आइपीसी ने लगाया किडनी रोग जांच कैंप

देवघर : रेड क्रॉस सोसाइटी व आइपीसी के संयुक्त तत्वावधान में महासप्तमी के दिन रेडक्रॉस कार्यालय में किडनी रोग जांच शिविर लगाया गया. दो दिवसीय शिविर में प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ विवेकानंद झा ने पहले दिन 70 मरीजों की जांच की. इस दौरान डॉ एनसी गांधी, डॉ बीपी सिंह, डॉ गौरव साहा व डॉ […]

देवघर : रेड क्रॉस सोसाइटी व आइपीसी के संयुक्त तत्वावधान में महासप्तमी के दिन रेडक्रॉस कार्यालय में किडनी रोग जांच शिविर लगाया गया. दो दिवसीय शिविर में प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ विवेकानंद झा ने पहले दिन 70 मरीजों की जांच की. इस दौरान डॉ एनसी गांधी, डॉ बीपी सिंह, डॉ गौरव साहा व डॉ नीतू ने इलाज में सहयोग किया.
इससे पूर्व डॉ झा का एसडीअो सुधीर कुमार गुप्ता व वाइस चेयरमेन जितेश राजपाल ने सम्मान किया. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरूआत की.

अपने संबोधन में डॉ झा ने कहा कि समय पर इलाज ही रोग से बचाव करता है. मगर इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है. मौके पर रेड क्रॉस के पूर्व वाइस चेयरमैन पवन टमकोरिया, सुरेंद्र झा, आलोक मल्लिक, रामनाथ शर्मा, अतिकुर रहमान, उमा छावछरिया, ममता गुप्ता, सुमित झा, नवीन कुमार सहित सोसाइटी के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. गुरुवार को भी शिविर में निबंधित मरीजों की जांच होगी. उक्त जानकारी सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ रामनंदन सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >