कृषि मंत्री ने किया पेयजल योजना स्थल का निरीक्षण

सारठ बाजार. सारठ, पालोजोरी एवं कर्माटांड़ प्रखंडों के करीब साढ़े पांच सौ गांवों के चार लाख से ज्यादा की आबादी को वर्ष 2020-21 तक नल से पानी पहुंचाने पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को डीपीआर टीम के साथ योजना पर मंथन किया. उन्होंने डीपीआर टीम के साथ गोपीबांध के ढोडोडुमर मौजा में स्थल […]

सारठ बाजार. सारठ, पालोजोरी एवं कर्माटांड़ प्रखंडों के करीब साढ़े पांच सौ गांवों के चार लाख से ज्यादा की आबादी को वर्ष 2020-21 तक नल से पानी पहुंचाने पर कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को डीपीआर टीम के साथ योजना पर मंथन किया. उन्होंने डीपीआर टीम के साथ गोपीबांध के ढोडोडुमर मौजा में स्थल का निरीक्षण किया.

यहां फिल्टरिंग प्लांट लगाया जायेगा. सारठ प्रखंड के ढोडोडुमर, फुलचुवां, धावाबाद, बडा कल्होड़िया, तुंबो, दाला, बरमसिया, कौरया, कटाहरा व दुमदुमी मे फिल्टर प्लांट लगाया जायेगा.

मौके पर समर इंफ्राटेक टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप तांबे, रविंद्र कुमार, विपिन कुमार के अलावा कृषि मंत्री के निजी सलाहकार विष्णु प्रसाद राय, रवींद्र नाथ तिवारी, अंचल निरीक्षक ब्रजेंद्र चौबे, संतोष साह, आलेबिन मिर्जा, देबू पोद्दार, बापी रुज, शुभम सिन्हा, संजय मंडल, आमीन किशोरी रवानी, उदय झा समेत दर्जनों अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >