ऑटो पलटा, पांच कांवरिये घायल

देवघर. मोहनपुर थानांतर्गत त्रिकूट पहाड़ के समीप सोमवार दोपहर में कांवरियों से भरा एक ऑटो पलट गया. घटना में बिहार अंतर्गत दरभंगा जिले के चोकमारा गांव निवासी कांवरिया विश्वनाथ मिश्रा, बोआ देवी, मोना देवी, तनु कुमारी व बलभद्रपुर निवासी सुमन कुमार घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल कांवरियों को इलाज के लिए […]

देवघर. मोहनपुर थानांतर्गत त्रिकूट पहाड़ के समीप सोमवार दोपहर में कांवरियों से भरा एक ऑटो पलट गया. घटना में बिहार अंतर्गत दरभंगा जिले के चोकमारा गांव निवासी कांवरिया विश्वनाथ मिश्रा, बोआ देवी, मोना देवी, तनु कुमारी व बलभद्रपुर निवासी सुमन कुमार घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल कांवरियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल कांवरियों के प्राथमिक उपचार के बाद सुमन की हालत गंभीर बतायी है. घायल कांवरियों के अनुसार चालक का अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >