बेलाबगान में दिनदहाड़े थानेदार के घर में चोरी

देवघर: दुमका जिले के जामा थाना प्रभारी संजय मालवीय के देवघर स्थित आवास में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हो गयी. घटना के समय बेलाबगान तिवारी लेन स्थित उनके घर में ताला बंद था. चोर उनके घर में ताला काट कर अंदर घुसा और आराम से अलमारी तोड़ कर पलट दिया. इसके बाद एक-एक सामान को […]

देवघर: दुमका जिले के जामा थाना प्रभारी संजय मालवीय के देवघर स्थित आवास में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हो गयी. घटना के समय बेलाबगान तिवारी लेन स्थित उनके घर में ताला बंद था. चोर उनके घर में ताला काट कर अंदर घुसा और आराम से अलमारी तोड़ कर पलट दिया. इसके बाद एक-एक सामान को खंगाल डाला. चोरों ने अलमारी से नकद रुपये, जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली और फरार हो गये. घटना दिन के 10 से 11 बजे के बीच बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के परिजन हरिनारायण मालवीय सहित घर के अन्य सदस्य यहां रहते हैं. वे लोग किसी का इलाज कराने रांची गये हैं. इस दौरान घर में निगरानी के लिए एक परिचित को रख लिये थे. घटना के पूर्व उक्त परिचित भी कहीं निकला हुआ था. वह लौट कर आया तो घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना में दी.

शिकायत मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार, एएसआइ ओमप्रकाश सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी जा सकी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >