संगठन के पदाधिकारी प्रमोद आजाद ने कहा कि प्रबंधन को तुगलकी फरमान वापस लेने होंगे. शंकर शैलेश ने कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया. संगठन के मंडल पदाधिकारी मो बुलंद अंसारी ने प्रशासन से पांच सूत्री मांगों के लिए रेलवे बोर्ड तक आवाज बुलंद करने की बात कही. इस अवसर पर रजत सिन्हा, काशी प्रसाद यादव, जीतु मंडल, नुनेश्वर महतो, संजीव कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, विजय कुमार समेत देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा सहित बिहार के सिमुलतल्ला, नरगंजो आदि जगहों से आये रेलकर्मी मौजूद थे.
आसनसोल मंडल के अोबीसी रेलकर्मी संगठन की बैठक, कहा रेल प्रशासन कर रहा कर्मियों के हित की अनदेखी
देवघर : आसनसोल रेल मंडल के अोबीसी रेलकर्मी संगठन की बैठक बैद्यनाथधाम स्टेशन परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता रेलकर्मी चंद्रशेखर यादव ने की. बैठक में संगठन के मंडल सचिव अखिलेश कुमार ने बताया कि कुछ माह से रेल प्रबंधन का रवैया रेलकर्मियों के प्रति सही नहीं है. रेलवे बोर्ड के आदेशों की अनदेखी करते हुए […]

देवघर : आसनसोल रेल मंडल के अोबीसी रेलकर्मी संगठन की बैठक बैद्यनाथधाम स्टेशन परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता रेलकर्मी चंद्रशेखर यादव ने की. बैठक में संगठन के मंडल सचिव अखिलेश कुमार ने बताया कि कुछ माह से रेल प्रबंधन का रवैया रेलकर्मियों के प्रति सही नहीं है. रेलवे बोर्ड के आदेशों की अनदेखी करते हुए रेल प्रशासन कर्मचारियों के खिलाफ निर्णय लेने में लगी है.
वरिष्ठ अधिकारियों की एक लॉबी निरंतर कर्मचारियों को कभी एनआइ (नन-इश्यूड टिकट) के नाम पर, तो कभी मेन पावर की अधिकता के नाम पर स्थानांतरण कर रही है. संरक्षा कर्मचारियों की रिक्तियों को भरने के बजाय कम से कम कर्मचारियों से अधिक से अधिक कार्य लेने की संरक्षा विरोधी कार्य से आज रेल कर्मी परेशान व असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्हेांने कर्मचारियों से संगठन के लिए आगे आकर प्रशासन के खिलाफ गोलबंद होने का आह्वान किया. संगठन कर्मचारियों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेगी.
रेल कर्मचारियों ने रखी पांच सूत्री मांगें
सेंट्रलाइज्ड पैनल में दो स्टेशन मास्टर के लिए रेलवे बोर्ड के आदेश का सौ फीसदी अनुपालन हो
कमर्शियल स्टाफ को रेलवे बोर्ड द्वारा दिये गये एनआइ विशेषाधिकार प्रयोग के रोक पर आदेश पूर्णत: वापस हो
कर्मचारियों की रि-स्ट्रक्चरिंग शीघ्र की जाये
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संगठन का पीआरइएम कार्यालय शीघ्र मुहैया कराया जाये
संगठन को दिये जाने वाले सीउजी सीम शीघ्र प्रदान किये जाएं.