प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देवघर में बने 12 केंद्र

देवघर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटर स्तरीय सहित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता व इंडिया रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए देवघर में 12 केंद्र बनाये गये हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्तूबर को तीन पाली में आयोजित दो-दो घंटे की परीक्षा के लिए […]

देवघर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटर स्तरीय सहित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता व इंडिया रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए देवघर में 12 केंद्र बनाये गये हैं.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय देवघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्तूबर को तीन पाली में आयोजित दो-दो घंटे की परीक्षा के लिए निर्धारित 12 केंद्रों पर 4800 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे. 19 नवंबर को आयोजित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में करीब पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. तीन, दस एवं 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले इंडिया रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा में भी करीब पांच हजार परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे.
परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्र
तीन तरह की परीक्षा के लिए देवघर में 12 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें देवघर का आरमित्रा प्लस टू स्कूल, आरएल सर्राफ हाइस्कूल, राम मंदिर उवि, मातृ मंदिर बालिका उवि, दीनबंधु हाइस्कूल, देवघर कॉलेज, एएस कॉलेज साइंस व ऑर्ट्स कैंपस, बाजला कॉलेज, एसकेपी विद्या विहार, देवसंघ नेशनल स्कूल व रेड रोज प्लस टू स्कूल शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >