विधायक से मिले हवाई अड्डा विस्थापित

सारवां: हवाई अड्डा निर्माण व विस्तारीकरण को लेकर कुंडा थाना के मझियान गांव में अधिग्रहण की गयी जमीन के विस्थापितों ने जरमुंडी विधायक बादल के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. मौके पर गणेश चंद्र महरा, महेश्वर दास, संजीव दास, शशि दास, सुनील दास, टुनटुन दास, कन्हैया दास, रिंकू दास, गोपाल दास, नवीन दास, […]

सारवां: हवाई अड्डा निर्माण व विस्तारीकरण को लेकर कुंडा थाना के मझियान गांव में अधिग्रहण की गयी जमीन के विस्थापितों ने जरमुंडी विधायक बादल के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. मौके पर गणेश चंद्र महरा, महेश्वर दास, संजीव दास, शशि दास, सुनील दास, टुनटुन दास, कन्हैया दास, रिंकू दास, गोपाल दास, नवीन दास, प्रमोद दास, मिथुन दास, मुन्ना दास सहित मझियाना गांव के विस्थापितों ने विधायक को आवदेन देकर कहा है कि उन्हें जमीन को हवाई अड्डा विस्तारीकरण के तहत अधिग्रहण किया गया है.

जमीन को ले लेने के बाद वो लोग भूमिहीन हो गये हैं. कहा कि अधिग्रहण के अवसर पर अपर समाहर्ता अंजनी कुमार दुबे ने कहा था कि प्रत्येक जमीन मालिक को 10.36.000 रु मुआवजा दिया जायेगा. साथ ही मकान निर्माण के लिये सात सौ वर्गफीट जमीन उपलब्ध करायी जायेगी. उसके बाद फिर उन्होंने बताया कि जमीन के बदले चार लाख 31 हजार ही मुआवजे की राशि मिलेगी.

आप लोगों को रहने के लिये एक माडर्न कॉलोनी बना कर दी जायेगी. इसकी पुष्टि सीएम ऑफिस से भी की गयी है. अब वो इससे मुकर रहे हैं व मकान खाली करने का निर्देश दे रहे हैं. अब वे लोग कहां जायें? उचित मुआवजा भी नहीं दिया गया और न ही कॉलोनी बनाकर दी गयी. उन्होंने विधायक बादल से पहल कर विस्थापितों को न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. विधायक ने कहा नियम के अनुसार विस्थापितों को सरकार की ओर से दिया गया लाभ मिले. इसके लिये उपायुक्त को जांच कर कार्रवाई कर अविलंब उन विस्थापितों को सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >