नाथबाड़ी की जमीन के लिए पर्यटन विभाग से मांगे 19.25 करोड़

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर के समीप स्थित नाथबाड़ी की जमीन को तीर्थयात्रियों के आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए खरीदने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा गया है. डीसी सह सदस्य श्राइन बोर्ड राहुल कुमार सिन्हा ने 35 हजार वर्गफीट जमीन को खरीदने के लिए सरकारी आवंटन की मांग की है. डीसी ने उक्त जमीन […]

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर के समीप स्थित नाथबाड़ी की जमीन को तीर्थयात्रियों के आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए खरीदने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा गया है. डीसी सह सदस्य श्राइन बोर्ड राहुल कुमार सिन्हा ने 35 हजार वर्गफीट जमीन को खरीदने के लिए सरकारी आवंटन की मांग की है. डीसी ने उक्त जमीन के अधिग्रहण के लिए जरूरी राशि मंदिर कोष से देने में असमर्थता जतायी. क्योंकि मंदिर कोष की राशि से अभी कई काम हो रहे हैं.

अभी मंदिर के पास 13.30 करोड़ रुपये हैं. जिसमें से सुविधा केंद्र निर्माण में तीन करोड़, मानसिंघी फुट ओवरब्रिज के सुदृढ़िकरण के लिए 1.07 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाना है.

वहीं अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण व सुगम जलार्पण तथा कई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रस्तावित है. इसलिए उन्होंने इस जमीन के अधिग्रहण के लिए मुआवजा के अद्यतन प्रावधानों के अनुसार 19.25 करोड़ पर्यटन विभाग से मांगा है. ज्ञात हो कि इस जमीन के रैयत महाराजा प्रताप सिंह, राज राजेश्वर प्रसाद सिंह, प्रतिमा मंजरी देवी और सुमित्रा देवी व अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >