ड्रेनेज-सिवरेज मामले पर ध्यान नहीं दे रहा सदर अस्पताल

देवघर: ड्रेनेज-सिवरेज मामले में सदर अस्पताल प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रही है. अस्पताल प्रबंधन की अदूरदर्शिता के कारण बगल के मुहल्ले मातृ कॉलोनी के चापानल व कुएं का जल दूषित होने लगा है. इसका मुहल्लेवासी लगातार विरोध जता रहे हैं. मुहल्लेवासियों ने समस्या के समाधान के लिए सिविल सर्जन सहित सदर अस्पताल के डीएस, […]

देवघर: ड्रेनेज-सिवरेज मामले में सदर अस्पताल प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रही है. अस्पताल प्रबंधन की अदूरदर्शिता के कारण बगल के मुहल्ले मातृ कॉलोनी के चापानल व कुएं का जल दूषित होने लगा है. इसका मुहल्लेवासी लगातार विरोध जता रहे हैं. मुहल्लेवासियों ने समस्या के समाधान के लिए सिविल सर्जन सहित सदर अस्पताल के डीएस, निगम के सीइओ व प्रशासन को भी पत्राचार किया है. बावजूद अब तक उस मुहल्ले के स्थल निरीक्षण में कोई नहीं पहुंचा है.

वहीं सिविल सर्जन व सदर अस्पताल प्रबंधन भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. पूछने पर सीएस डॉ एससी झा ने कहा कि सिवरेज-ड्रेनेज की व्यवस्था करना निगम का दायित्व है. इसके लिए निगम को पत्राचार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >