आयोजन: बाल अधिकार व संरक्षण पर कार्यशाला बेटा हो या बेटी, दें बेहतर शिक्षा

मधुपुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को चेतना विकास केंद्र एवं चाइल्ड फंड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल अधिकार व बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख बबीता देवी, बीडीओ रश्मि रंजन, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार व पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया. […]

मधुपुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को चेतना विकास केंद्र एवं चाइल्ड फंड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल अधिकार व बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख बबीता देवी, बीडीओ रश्मि रंजन, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार व पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर की.

बीडीओ रश्मि ने उपस्थित बच्चों को कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं. सरकार बच्चों की सुरक्षा व अधिकार के लिए सशक्त प्रयास कर रही है. इसके तहत बाल अधिकार व अन्य कानून लागू किये गये हैं. जिससे बच्चों को इसकी जानकारी कार्यशाला के माध्यम से मिल सके. उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर आप सभी बच्चे संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1098 व 100 नंबर नि:शुल्क बच्चों के सहायता के लिए संचालित की गयी है. प्रमुख बबीता ने कहा कि बच्चों को लेकर कोई समस्या होती है तो वे इसकी सूचना दें, ताकि अपने ओर से बच्चों की समस्या को पदाधिकारियों तक पहुंचाया जा सके.
इंस्पेक्टर इंचार्ज ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. सभी बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा व खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. बच्चों के लिए सरकार कानून बना चुकी है. बच्चों को प्रताड़ित करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि चाइल्ड फंड इंडिया व चेतना विकास बच्चों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए क्षेत्र में हमेशा तत्पर रहता है. सरकारी तंत्र को भी इनके कार्यों में सहयोग करते हुए बच्चों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. इस अवसर पर नरेश दास, किरण, सरवरी, अजय पाठक, शशि, रेणु समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >