अपराध . चाय पत्ती की दुकान में वेंटिलेटर तोड़ कर अंदर घुसा चोर, दो दुकानों से हजारों की चोरी

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के एसबी राय रोड स्थित चायपत्ती दुकान व किराना दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी सहित दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में दोनों दुकानदारों ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहली घटना में कास्टर टाउन निवासी राजीव कुमार […]

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के एसबी राय रोड स्थित चायपत्ती दुकान व किराना दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी सहित दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में दोनों दुकानदारों ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पहली घटना में कास्टर टाउन निवासी राजीव कुमार जैन के एसबी राय रोड स्थित चायपत्ती की दुकान में चोर वेंटीलेटर तोड़ कर अंदर घुसे. इस दौरान गल्ले में रखे नकदी 55 हजार रुपये सहित 10 टीन व दो कार्टून देशी घी, मसाला सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. सुबह करीब 7:30 बजे राजीव दुकान खोलने पहुंचा, तब मामले की जानकारी हुई.

दूसरी घटना में आदर्श कॉलोनी रामपुर खपरोडीह निवासी विशेश्वर मोदी की एसबी राय रोड स्थित किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोर गल्ला व बक्सा ले भागे. गल्ले में नकद चार हजार के नोट व बक्से में खुदरा चार हजार रुपये रखे थे. सुबह में विशेश्वर दुकान खोलने पहुंचे, तब मामले की जानकारी हुई. बताया गया कि विशेश्वर की दुकान से चोरों ने आठ हजार रुपये व अन्य सामान की चोरी की है. इस संबंध में दुकानदारों की शिकायत पर नगर पुलिस के ओडी पदाधिकारी भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >