छात्रा अपहरण कांड का आरोपित गिरफ्तार

देवघर : नगर थाना क्षेत्र से छात्रा के अपहरण मामले में आरोपित को पुलिस की छापेमारी टीम ने बोकारो से गिरफ्तार कर देवघर लाया है. गिरफ्तार आरोपित चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़, भवानीपुर साइट सनजोरी निवासी गुड्डू शर्मा को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र से छात्रा के अपहरण मामले में आरोपित को पुलिस की छापेमारी टीम ने बोकारो से गिरफ्तार कर देवघर लाया है. गिरफ्तार आरोपित चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़, भवानीपुर साइट सनजोरी निवासी गुड्डू शर्मा को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उधर, पीड़िता को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है. कोर्ट में पीड़िता का 164 के तहत बयान कराने के बाद पुलिस चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल ले गयी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 590/17 दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >