मधुपुर : देवीपुर थाना के गिधैया निवासी विनोद यादव ने मधुपुर के केनरा बैंक में फर्जी ढंग से उसके भाई कामदेव के नाम से खाता खोलवाकर साइबर ठगी का पैसा निकालने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई पुलिस उसके घर छापेमारी करने आयी थी. जिसमें उसके भाई कामदेव यादव के केनरा बैंक के खाते से साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर किया गया.
उन्होंने बताया कि उसके भाई का कोई बैंक खाता नहीं है और वह पिछले पांच वर्ष से कोलकाता में ट्रक चलाता है. जब बैंक जाकर इस संबंध में जानकारी मांगी तो आठ जनवरी 2015 की तिथि से भाई के नाम पर फर्जी ढंग से आधार कार्ड का इस्तेमाल कर खाता खोला हुआ पाया गया. जिसमें लखना मोहल्ले के सलाउद्दीन गारंटर था. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है.
