गेंता से हमला कर की थी दोस्त की हत्या

खिजुरिया से बरामद लावारिस शव की हुई पहचान पुलिस ने हत्या में प्रयोग गेंता किया बरामद मोहनपुर : थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ स्थित खिजुरिया गांव में एक कुएं से पिछले दिनों पुलिस द्वारा बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गयी है. मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी दुलमपुर निवासी अमित शर्मा के […]

खिजुरिया से बरामद लावारिस शव की हुई पहचान

पुलिस ने हत्या में प्रयोग गेंता किया बरामद
मोहनपुर : थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ स्थित खिजुरिया गांव में एक कुएं से पिछले दिनों पुलिस द्वारा बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गयी है. मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी दुलमपुर निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने पहचान के बाद गुरुवार को उनका शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपित उमेश दास को गिरफ्तार कर लिया है. अमित शर्मा का शव उमेश दास के घर के पास से ही कुएं से बरामद किया गया था. थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अमित शर्मा व उमेश दास दोनों दोस्त थे. अमित अक्सर उमेश के घर आता-जाता था. कई बार रात में भी अमित उमेश घर रुकता था.
पिछले दिनों कांवरिया पथ स्थित उमेश की दुकान में दोनों खा-पीकर सोये थे. रात करीब 10 बजे अमित दुकान से निकलकर उमेश दास के घर घुस गया. परिजनों ने शोर मचाया, उसी समय उमेश दास ने आक्रोश में आकर गेंता से प्रहार कर अमित शर्मा की हत्या कर दी. शव को छुपाने की नीयत से कंबल में लपेट कर कुएं में फेंक दिया था. पुलिस ने उमेश दास के घर के पीछे जमीन में गड़े गेंता को भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार उमेश को शक था कि अमित का अवैध संबंध उनकी पत्नी के साथ है, आक्रोश में उमेश ने अवैध संबंध की शक पर ही अमित को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस आरोपित उमेश की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले को लेकर कई लोगों को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >