देवघर से दो हजार लोग जायेंगे : विधायक

देवघर : 22 सितंबर को दुमका में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में शामिल होने विधायक नारायण दास के नेतृत्व में देवघर विधानसभा से दो हजार लोग जायेंगे. इसकी तैयारी विधायक के नेतृत्व में गुरुवार को देर रात तक चलती रही. विधायक ने बताया कि रघुवर सरकार के एक हजार दिन ने सफलता का […]

देवघर : 22 सितंबर को दुमका में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में शामिल होने विधायक नारायण दास के नेतृत्व में देवघर विधानसभा से दो हजार लोग जायेंगे. इसकी तैयारी विधायक के नेतृत्व में गुरुवार को देर रात तक चलती रही. विधायक ने बताया कि रघुवर सरकार के एक हजार दिन ने सफलता का इतिहास बनाया है, दुमका में गरीब कल्याण मेला को ऐतिहासिक बनाने के लिए उनके नेतृत्व में दो हजार भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग जायेंगे.

लोगों के जाने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है. वाहन, भोजन व पानी की पर्याप्त सुविधा रहेगी. वाहनों से दुमका कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के बाद वापस सभी लोगों से वाहनों से घर तक भी छोड़ा जायेगा. गृह मंत्री के इस कार्यक्रम से लोगों में काफी उत्साह है.

मिलेगा गैस कनेक्शन
देवघर. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दुमका में कार्यक्रम के दौरान देवघर के सैकड़ों महिला लाभुकों के बीच उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण किया जायेगा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी महेश कुमार संथालिया ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर लाभुकों की संख्या के संबंध में अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की. इस संबंध में डीएसअो ने बताया कि वैसे तो जिले का लक्ष्य 1.22 लाख गैस कनेक्शन नवंबर माह तक पूरा करना है. इस योजना के तहत शुक्रवार को दुमका में जिले के पांच सौ लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन वितरित किया जायेगा. इसके लिए विभाग व एजेंसी संचालक आपसी सहयोग से सभी लाभुकों को ले जाने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >