चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, फिर दो जगह हाथ साफ
20 मोबाइल की बैटरी, एक कंप्यूटर मॉनीटर, एक लैपटॉप, दो हजार नकद, प्रिंटर
मधुपुर : पथलचपटी कॉलेज रोड स्थित आफताब टेलीकॉम दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर तकरीबन एक लाख के सामान चुरा लिये. सफराज बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया. गुरुवार की सुबह जब दुकान आया तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से के दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने सभी कीमती सामान दुकान से ले गये. उन्होंने बताया कि दुकान से सात महंगे मोबाइल, 20 मोबाइल की बैटरी, एक कंप्यूटर मॉनिटर, एक लैपटॉप, तकरीबन 2 हजार नकद, प्रिंटर समेत कई अन्य मोबाइल के सामान मौजूद है. घटना को लेकर मधुपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.
