शराबबंदी को लेकर आजसू करेगा प्रदर्शन

जसीडीह. जसीडीह बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में आजसू की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता देवघर प्रखंड प्रभारी तरुण राउत ने की. उन्होंने बताया कि अक्तूबर में केंद्रीय समिति कार्यालय द्वारा निर्धारित महिला मोरचा द्वारा शराबबंदी व ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा. इसे सफल बनाने पर विमर्श किया गया. प्रखंड […]

जसीडीह. जसीडीह बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में आजसू की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता देवघर प्रखंड प्रभारी तरुण राउत ने की. उन्होंने बताया कि अक्तूबर में केंद्रीय समिति कार्यालय द्वारा निर्धारित महिला मोरचा द्वारा शराबबंदी व ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा. इसे सफल बनाने पर विमर्श किया गया. प्रखंड कमेटी द्वारा पंचायत स्तरीय विस्तार किया गया. जिसमें संगठन सचिव जितेंद्र चौधरी व जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार चौधरी को बनाया गया.

बैठक में केंद्रीय सचिव विनोद प्रसाद, राजा साहनी, सुभाष राउत, राजीव झा, नीरज वर्मा, अनिल राम, अभिजीत दास, संजय गुप्ता, दीपक पाल, रंजीत यादव, अनिल यादव, पवन कुमार राउत, प्रदीप राउत, पंकज यादव, गौतम राम, प्रवीण यादव, प्रवीण मोदी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >