श्री चौबे ने कहा : देवघर आने से पहले उन्होंने दिल्ली में देवघर समेत सभी एम्स के विभागीय प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एम्स निर्माण में छह वर्ष लग जायेंगे. ऐसी परिस्थिति में जल्द रोगियों को टेली मेडिसिन व ओपीडी के जरिये इलाज शुरू करने का संकल्प लिया गया है.
इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से वार्ता की जायेगी. टेली मेडिसिन के जरिये एम्स के डॉक्टरों की टीम इलाज करेंगे. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि देवघर में एम्स बनने की गतिविधियों को रुकने नहीं दिया जायेगा. निर्माण कार्य में पैसों की कमी नहीं होगी, कार्य तेजी से कराया जायेगा. एम्स का शिलान्यास व उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कराया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश भर में बेहतर कार्य चल रहा है. इलाज व पैसे के अभाव में रोगियों की मौत नहीं होनी चाहिए. देश के हर जिले में कैंसर डिटेक्शन सेंटर खोलने की योजना है. देशभर में जल्द ही 16 हजार डॉक्टरों की नियुक्ति होगी, ताकि स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक डॉक्टरों की सेवा दी जाये. इस अवसर पर श्रम मंत्री राज पलिवार, देवघर विधायक नारायण दास, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता आदि थे.
